Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी दो दिन बारिश और बर्फबारी

uttarakhand weather
मौसम विभाग के अनुसार आज से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। इस दौरान राजधानी देहरादून में भी बारिश की संभावना है। ऐसा होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी साथ ही न्यूनतम तापमान भी कम होगा। ऐसे में सुबह, शाम और रात के समय ज्यादा गर्मी होगी।

आज 13 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है।

14 नवंबर को भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। दोनों दिन राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहे सकता है। मौसम विभाग ने इसके बाद 15 से 17 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।
उधर आज यानी रविवार 13 नवंबर की सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। इससे अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें