UttarakhandBig News

प्रदेश में जल्द होगी पुलिस के 327 पदों पर भर्ती, आगामी कैबिनेट में लग सकती है मुहर

उत्तराखंड में जल्द पुलिस के 327 पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के साथ ही गृह और वित्त विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में भर्ती प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है।

प्रदेश में जल्द होगी पुलिस के 327 पदों पर भर्ती

बता दें प्रदेश में थाने और चौकियों के अनुसार पुलिस फोर्स की भारी कमी है। नए थाने और चौकी खुलने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को 327 पदों में 27 पद हेड कांस्टेबल, 234 पद कांस्टेबल, छह पद कांस्टेबल ड्राइवर, 27 पद फोर्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

आगामी कैबिनेट में लग सकती है मुहर

पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजा प्रस्ताव कार्मिक, वित्त और गृह विभाग में अटका पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मुख्यालय के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के साथ ही वित्त और गृह विभाग की भी मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि भर्ती के बाद प्रदेश में कुछ हद तक पुलिस फोर्स की कमी दूर हो जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें