Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज जमकर मेघ बरसेंगे. मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि शेष जिलों में भी आंशिक बादलों के साथ बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पहाड़ी जिलों में जाने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर देख लें. बारिश के मौसम में पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है. अपडेट देख कर ही यात्रा प्लान करें. गौरतलब है कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इस बारिश से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश आफत बनकर बरस रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें