Haridwar NewsHighlight

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल, मुख्य आरोपी सहित दो लोग गिरफ्तार

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाए हैं कि गाड़ी के साइड लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब 10 युवकों ने उनके साथ मारपीट कर गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है।

आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सिविल लाइन आर के सकलानी में बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की तलाश की जा रहीं है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें