Big NewsDehradun NewsUttarakhand

रात को हुई थी कहासुनी, हत्या कर उतारा मौत के घाट, डेयरी में शव छोड़कर आरोपी फरार

राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कारगी चौक में एक डेयरी का है। जहां युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

डेयरी के कमरे में शव मिलने से हड़कंप

बता दें युवक की हत्या के बाद शव को डेयरी में छोड़ दिया। मामले में आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। कारगी के पास सुबह डेयरी के कमरे में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान अफजाल निवासी मुस्लिम बस्ती के रूप में हुई है।

आपसी कहासुनी के बाद उतारा मौत के घाट

हत्या के आरोप में अफजाल के साथ काम करने वाले सुरेश को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक रात में किसी बात पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद सुरेश ने अफजाल की हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पटेलनगर थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें