UttarakhandBig NewsHaridwar News

अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, मृतक के भाई पर ही लग रहे हत्या के आरोप

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मचा गया जब फैक्टरी के पास एक युवक का अधजला शव पाया गया। युवक की हत्या का आरोप मृतक के भाई पर ही लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

घटना सोमवार की बताई जा रही हैं। युवक की पहचान राजपाल निवासी ग्राम खेड़ली के रूप में हुई। सोमवार की सुबह राजपाल अपने खेत पर गया हुआ था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

इसके बाद युवक के परिजनों ने गांव में ही युवक की तलाश शुरू कर दी। देर रात बेगमपुर स्थित फैक्टरी के पास राजपाल का अधजला शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया।

जमीनी विवाद बताई जा रही वजह

सूचना पाकर बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह भी अपनी टीम सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

उधर मृतक के बेटे मोंटी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता राजपाल और उसके चाचा बाल सिंह का काफी दिनों से खेत को लेकर विवाद चल रहा था।

भतीजे ने चाचा पर लगाए पिता की हत्या के आरोप

सिंचाई विभाग की जमीन मृतक के पिता अतरू को लगभग 50 साल पहले पट्टे पर मिली थी। जिस पर विवाद था। मोंटी ने अपने चाचा बाल सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही उसके पिता राजपाल की हत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें