UttarakhandBig NewsDehradun News
कमरे में दंपति का शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में सनसनी

थाना क्लेमनटाऊन क्षेत्र के टर्नर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया। जब किराये के कमरे में रह रहे दंपति का शव पड़ा मिला। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।
दंपति का शव मिलने से हड़कंप
मामला टर्नर रोड के सी-13 लेन का है। दोनों वहां पर किराए के घर पर रहते थे। मृतकों की पहचान कासिफ (25) अनम (22) के रूप में हुई। कासिफ जेसीबी चालक था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।
दूसरी पत्नी के साथ देहरादून में रह रहा था युवक
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक युवक की दूसरी शादी थी। कासिफ की पहली पत्नी सहारनपुर में रहती थी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।