Uttarakhand : देहरादून: कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून: कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DEAD BODY

राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

बता दें सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने कूड़ेदान में महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। महिला की उम्र 35 वर्षीय बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। देर रात महिला का किसी के साथ झगड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला के सिर और पांव में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शक के आधार पर सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।