भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया है। जिसके बाद से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया विवादित पोस्ट
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज को लेकर फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया है। जिसके बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में उबाल आ गया है। इस पोस्ट के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर खूब हंगामा किया।
कोतवाली का किया घेराव
इस घटना के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगों शुक्रवार को सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने महक सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद वो कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए।
महक सिंह ने फेसबुक से हटाया विवादित पोस्ट
पोस्ट पर विवाद बढ़ता देख और इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है। लेकिन क्षत्रिय समाज के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने भीम आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।
महक सिंह ने लोगों की भावनाओं को पहुंचाई ठेस
क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना है कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने विवादित पोस्ट कर कर क्षत्रिय समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके साथ ही लोगों ने महक सिंह के खिलाफ तहरीर दी और जल्द ही मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।