Big NewsPauri Garhwal News

पहाड़ी जिले में बवाल होने से बचा, मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति कर रहा था ये काम, पहुंच गए हिंदू वाहिनी के लोग

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से बड़ी खबर है। बता दें कि यहां एक बड़ा बवाल होने से बच गया। हिंदू वाहिनी के लोग आग बबूला हो गए थे लेकिन मामला शांत कराया गया।

दरअसल हुआ यूं कि कोटद्वार शहर में एक मुस्लिम समुदाय का युवक धार्मिक स्थल बनाने की कोशिश कर रहा था। कोटद्वार शहर के गाड़ी घाट इलाके में एक मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति कमरे बना रहा था, इसकी भनक जब हिंदू वाहिनी के नेताओं को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। मौके पर पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाया और मामले को शांत कराया।

आपको बता दें कि हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों का आरोप है कि यह मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति गाड़ी घाट पर धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहा था। जब उनको इस बात की भनक लगी तो वो मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि वो यहां धार्मिक स्थल बनने नहीं देंगे। वहीं वहां काम कर रहे मजदूर से पूछा गया कि यहां क्या निर्माण हो रहा है तब मजदूर ने बताया यहां धार्मिक स्थल का निर्माण हो रहा है।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है और मामले की जांच के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें