Big News : आम आदमी पर फिर पड़ी महंगाई की मार, टमाटर के दामों में आया उछाल, यहां देखें रेट लिस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आम आदमी पर फिर पड़ी महंगाई की मार, टमाटर के दामों में आया उछाल, यहां देखें रेट लिस्ट

Yogita Bisht
2 Min Read
dehradun

प्रदेश में बीते दिनों टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाई थी। जिसके बाद राजधानी दून में जिला प्रशासन द्वारा दी गई राहत से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन जिला प्रशासन का ये अभियान अब सुस्त पड़ गया है। एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं।

दून में फिर बढ़ गए टमाटर के दाम

राजधानी दून में टमाटर के दाम फिर से बढ़ गए हैं। शहर में फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी पर फिर से महंगाई की मार पड़ रही है।

दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा टमाटर

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण प्रदेश के कई रास्ते बंद हैं। जिस कारण दून मंडी में टमाटर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण एक बार फिर से टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। लोगों को टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से राहत नहीं मिल पा रही है।

सस्ते टमाटर देने का जिला प्रशासन का अभियान पड़ा ठंडा

बीते दिनों राजधानी दून में टमाटर 300 रूपए किलो तक बिक रहा था। जिस कारण लोगों की थाली से टमाटर ही गायब हो गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया था।

जिसके तहत सब्जी मंडी में सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जा रहे थे। जहां पर लोगों को 60 से 80 रूपए किलो तक टमाटर मिल रहा था। लेकिन अब ये अभियान ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।

सब्जियों की रेट लिस्ट

  • सब्जी दाम (प्रति किलो)
  • टमाटर 150 से 160 रूपए
  • करेला 50 से 60 रूपए
  • बैंगन 60 रूपए
  • लौकी 25 से 40 रूपए
  • अदरक 280 रूपए
  • तोरई 20 से 30 रूपए
  • भिंडी 30 से 40 रूपए

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।