UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश के इन जनपदों में आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन जनपदों के लिए जारी की चेतावनी

प्रदेश के कई जनपदों में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ जनपदों के लिए भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में आवाजाही न करने की अपील की है।

इन जनपदों के लिए जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज से अगले तीन तक भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन तक इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आगामी 23 और 24 अगस्त को देहरादून, पौड़ी ,टिहरी, बागेश्वर, चंपावत, उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें