Haridwar News

राजस्थान के युवक ने इंस्टाग्राम पर की उत्तराखंड की युवती से दोस्ती, फिर इसलिए वायरल कर दी फोटो

devbhoomi news

रुड़की। रुड़की में सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती करने और फिर युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। छात्रा  ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रही है। करीब 6 महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर विवेक बोहरा निवासी पाली, राजस्थान से दोस्ती हुई थी। वो इसके बाद मिले भी। दोनों ने दोस्ती के नाते फोटो खिंचवाई। युवक के परिजन उसके घऱ भी आए। युवक उसपर शादी का दबाव बना रहा है लेकिन वो शादी नहीं करना चाहती।

युवती ने पुलिस को बताया कि शादी से इंकार करने पर युवक ने उसकी साथ खिंचाई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और धमकी दी। इस मामले में कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश को एक पुलिस टीम राजस्थान जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें