Big NewsHaldwani NewsNainital News

आर्मी के लिए तैयारी कर रहा था युवक, दौड़ते-दौड़ते अचानक हो गई मौत

हल्द्वानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी एक युवक की आर्मी के लिए दौड़ की तैयारी करते हुए अचानक मौत हो गई।

दौड़ का अभ्यास करते समय अचानक हो गई मौत

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक की आर्मी के लिए तैयारी करते हुए दौड़ते हुए मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौड़ का अभ्यास करते समय युवक अचानक से नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत 12 वीं के बाद आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था।

अचानक बेहोश होकर गिर गया था युवक

शुक्रवार को भी वो अपने घर के पास ही अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान वो बेहोश होकर गिर गया। उसके नाक से खून निकलने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें