UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather: आने वाले दो दिनों तक खराब रहेगा मौसम, विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सात जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि आठ से 14 जुलाई तक आंशिक बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के दूसरे हफ्ते मानसून कमजोर पड़ेगा। जिसके बाद तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग ने जारी लिया yellow alert

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज यानी की बुधवार को मौसम खराब रहेगा। आने वाले दो दिनों तक यानी की सात जुलाई तक तेज बारिश के आसार हैं। जिसके लिए yellow alert जारी किया गया है। हालांकि जुलाई के दूसरे हफ्ते मानसून कमजोर पड़ सकता है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका जताई है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

लैंडस्लाइड की जताई आशंका

पिछले कुछ घंटों से लगातार बारिश जारी है। जिसके चलते सात जुलाई तक येलो अलर्ट है। वहीं मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने गढ़वाल के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद में हैवी रेन की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इसके अलावा लैंडस्लाइड वाले संवेदनशील इलाकों और नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें