Big NewsChamoli

Fulo ki Ghati: इस दिन बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, फिर सैलानी अगले साल ही कर पाएंगे दीदार

Fulo ki Ghati Uttarakhand: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण सैलानियों की संख्या कम हो गई है। बीते दो दिनों से फूलों की घाटी में एक भी पर्यटक नहीं पहुंचा। पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाएगी।

31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी (Fulo ki Ghati)

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। बर्फबारी के बाद घाटी में ठंड काफी बढ़ गई है। जिस कारण फूलों की घाटी के दीदार के लिए सैलानी नहीं पहुंच रहे हैं। बता दें कि सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद से यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इस साल 13 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे फूलों की घाटी

बता दें कि फूलों की घाटी (Fulo ki Ghati) का दीदार करने इस साल भी तक 13,040 पर्यटक पहुंचे। साल 2019 में यहां 17548 पर्यटक दीदार करने पहुंचे। जिसमें से 16,904 भारतीय और 644 विदेशी पर्यटक, साल 2020 में 916 पर्यटक पहुंचे जिसमें 906  भारतीय और 10 विेदेशी, साल 2021 में कुल 9404 सैलानी पहुंचे जिसमें से 9389 भारतीय और 15 विदेशी, साल 2022 में 20827 सैलानी पहुंचे जिसमें 20547 भारतीय और 280 विदेशी सैलानी पहुंचे थे।

यहां 500 से अधिक फूलों के एक साथ कर सकते हैं दीदार

आपको बता दें कि Fulo ki Ghati Uttarakhand के चमोली में स्थित है। जो कि 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। साल 1982 में इसे यूनेस्को ने राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। यहां पर एक साथ 500 से अधिक फूलों की प्रजातियों का दीदार किया जा सकता है।


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button