UttarakhandBig NewsUttarkashi News

स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था यूटिलिटी वाहन,अनियंत्रित होकर खाई में गिरा

उत्तरकाशी के बड़कोट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के बच्चों से सवार यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बच्चों की चीख पुकार से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को खाई से बाहर निकाला।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन

हादसा सोमवार सुबह बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास का बताया जा रहा है। हादसे के दौरान वाहन में 16 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

चोटिल बच्चों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल

बच्चों की चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसे होने से टल गया। हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें