HighlightUttarakhand Chamoli News

गुलदार के साथ नहीं थम रहा भालू का आतंक, 75 साल के बुजुर्ग पर किया हमला

animal Bearचमोली : उत्तराखंड में गुलदार के बाद भालू का आतंक भी बढ़ गया है। बता दें कि बीते दिन उत्तरकाशी में भालू ने एक व्यक्ति को घायल किया तो वहीं अब थराली विकासखण्ड, सोल क्षेत्र के रुईसाण गांव में एक बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया

जानकारी मिली है कि बुजुर्ग अपन मकान के पास ही खेत में बागवानी का काम कर रहा था. तभी अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया। वो बुरी तरह घायल हो गए। गांव वाले तुरंत बुजुर्ग(76) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में भालू के हमले की ये लगातार तीसरी घटना है। भालू के आतंक से लोग डरे हुए हैं। घर से बाहर निकलने में वो डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्ति किया। इस पर बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिण्डर रेंज के रेंजर हरीश थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार तीसरी घटना के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि ये क्षेत्र एक ही भालू का है और इसे पकड़ने के लिए वन महकमे के आला अधिकारियों से अनुमति ली जाएगी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें