Big NewsUdham Singh Nagar News
किशोरी ने पुलिस थाने पहुंच काटी अपनी नस, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले में एक किशोरी ने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी नस काट ली। अचानक पुलिस थाने में किशोरी के इस कदम से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
किशोरी ने पुलिस थाने पहुंच काटी अपनी नस
उधम सिंह नगर में थाने पहुंची किशोरी ने हाथ की नस काट ली। थाने में घटी इस घटना के कारण पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष की सूझबूझ से नाबालिग किशोरी की जान बचाई गई। तुरंत किशोरी को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों के उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
पारिवारिक कारणों से पीड़ित बताई जा रही है युवती
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार को दोपहर 12 बजे की है। किशोरी नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाली है। बताया जा रहा है कि किशोरी पारिवारिक कारणों से पीड़ित होकर थाने पहुंच गई थी।
बताया जा रहा है कि कई पुलिस कर्मियों को किशोरी ने अपनी समस्या के बारे में बताया। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद उसने अपनी नस काट ली।