HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

दोपहर बाद बदला प्रदेश का मौसम, तूफान में उड़ी कई घरों की छतें, कई स्थानों पर हो रही बारिश

प्रदेश में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हवाएं चल रही हैं। आंधी तूपान के कारण कर्णप्रयाग में कई घरों की छतें उड़ गई हैं। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में भी तेज हवाएं चल रही हैं।

दोपहर बाद बदला माैसम का मिजाज

जहां एक ओर बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी तो वहीं बुधवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। दोपहर बाद यमुनोत्री धाम के साथ ही इसके आस-पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। है। बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी आई है।

कर्णप्रयाग में तूफान में उड़ी कई घरों की छतें

कर्णप्रयाग में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के कारण कई घरों की छतें उड़ने की जानकारी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आंधी के कारण कई पेड़ भी टूट गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंधी के कारण नारायणबगड़ ब्लॉक के पाली गांव में फतेहसिंह नेगी के मकान की छत उड़ गई।

मसूरी में शुरू हुई झमाझम बारिश

जहां एक ओर पहाड़ों पर बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई है। जबकि देहरादून में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम के बदलने से देहरादून में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें