Big NewsHaldwani NewsNainital News

नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त, इलाके में मचा हड़कंप

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एक नामी स्कूल की प्रिसिंपल ने संदिग्ध हालातों में अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त

हल्द्वानी में शनिवार देर रात ओमेक्स कालोनी निवासी एक नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कर रही कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है महिला

मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से करनाल हरियाणा के रहने वाली हैा। जहां पर उनके पति सुयोग भारीत का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति और दो बेटियों के साथ रह रही थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें