HighlightUttarakhand

प्रदेशवासियों को बिजली के बढ़ते दाम से लगा झटका, किसानों को कुछ राहत, इतनी मिली छूट

प्रदेश भर में बिजली के दाम में बढ़ोतरी हुई है तो किसानों को इस से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश के किसानो को जो बिल छह माह में देना होता था वो अब दो माह में देना होगा। साथ ही किसानों का कनेक्शन बिल नहीं देने पर भी चार माह तक नहीं काटा जाएगा।

किसानों को इतनी मिली छूट

बता दें किसानों को पांच प्रतिशत की छूट मिली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने किसानों के लिए बिजली दरें 2.15 रुपये से बढ़ाकर 2.30 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। गुरुवार को आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि किसानों का कहना था कि छह माह में ट्यूबवेल का भारी भरकम बिल आता है।

चार माह तक नहीं कटेगा कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक किसानों का एक बिल दिसंबर में आता था, जिसका भुगतान अप्रैल तक करना होता था। दूसरा बिल जून में आता था, जिसका भुगतान अक्टूबर तक करना होता था। इस वजह से किसान को उसे देने में परेशानी होती थी।

आयोग ने इसे देखते हुए फैसला लिया की हर दो माह में किसानों को बिल का भुगतान करना होगा। साथ ही बिल समय से जमा ना कराने वाले किसानों का कनेक्शन 4 महीने से पहले नहीं कटेगा।

मत्सय पालकों को व्यावसायिक श्रेणी से हटाकर कृषि में किया शामिल

बता दें प्रदेश में सात हजार मत्स्य पालक अभी तक व्यावसायिक श्रेणी में आते थे। विद्युत आयोग ने पहली बार इन्हें कृषि श्रेणी में शामिल कर लिया है। व्यावसायिक से कृषि बनने पर इन मत्स्य पालकों को हर वर्ष 60 से 80 हजार रुपए की बचत होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें