HighlightUttarakhand

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, देहरादून से सामने आए सबसे अधिक मामले

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिस से स्वास्थय विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पांच अलग अलग जनपद से 45 लोग कोरोना संक्रमित के मरीज पाए गए। कुल मिलकर प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 96 हो गई है।

देहरादून से सामने आए आए सबसे अधिक मामले

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इसमें से सबसे अधिक मामले एक बार फिर देहरादून जिले से सामने आए हैं। बता दें देहरादून से 35 मामले, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो और पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। मंगलवार को प्रदेश भर से जाँच के लिए 322 भेजे गए थे। इसमें से 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

पूर्व में जारी हो चुकी है स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी

रोज कोरोना संक्रमित की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक ने पूर्व में ही सभी जनपदों को एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरती जाए। इससे घबराने की नहीं बल्कि एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें