UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

ससुराल से खाना खाकर लौट रहे थे नव दंपति, ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, पति की मौत

गदरपुर रोड पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार नव दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल है। युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ससुराल से दावत खाकर लौट रहे थे नव दंपति

बता दें सूरज (26) पुत्र जयपाल निवासी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। एक माह पहले ही सूरज की शादी आश्का से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह पत्नी के साथ अपने ससुराल डिबडिबा में आयोजित दावत में गया हुआ था। देर रात दोनों पति- पत्नी बाइक से वापस रुद्रपुर की ओर आ रहे थे।

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

तेल मिल के पास अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना स्थल उत्तर प्रदेश का होने के कारण रुद्रबिलास चौकी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें