HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

मौसम का ऐसा बदला मिजाज कि दिन में हो गई रात, देखें तस्वीरें

प्रदेश में सोमवार सुबह पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने ऐसी करवट बदली कि दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज सर्द हवाएं चल रही थी। जिसके बाद दिन तक आसमान में बादल छा गए और दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। 

मौसम का ऐसा बदला मिजाज कि दिन में हो गई रात

हल्द्वानी में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही हवाएं चल रही थी। अचानक 12: 30 बजे आसमान में काले बादल छा गए। यहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। दिन में ही स्ट्रीट लाइटें जल गई। दिन में ऐसा नजारा देख लोग चौंक गए।

dehradun

दिन में ही जल गई स्ट्रीट लाइट

आसमान में बादल छाने से ऐसा अंधेरा हुआ कि रात को जलने वाली स्ट्रीट लाइट दिन में ही जल गई। हल्द्वानी और राजधानी दून में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके साथ ही अचानक तेज बारिश होने लगी और बिजली भी कड़कने लगी।

dehradun

वाहनों को दिन में जलानी पड़ी हेडलाइट

मौसम ने राजधानी दून में ऐसी करवट ली की बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया और वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। इसके साथ ही नैनीताल और रुद्रपुर में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

dehradun

तेज हवाएं चलने से मौसम हुआ ठंडा

सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ठंडा हो गया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही अचानक से मौसम में हुए इस बदलाव से स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

dehradun

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें