Big NewsUttarakhand

30 साल बाद जिस मानसखंड झांकी को मिला था पुरस्कार, अब आम जनता भी कर सकेगी उसका दीदार

प्रदेशवासियों को मानसखंड झांकी का दीदार करने के उद्देश्य से सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर छोटा नमूना तैयार कर हरी झंडी दिखाकर झांकी को रवाना कर दिया है। बता दें ये झांकी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी। अब आम लोग भी प्रत्यक्ष रूप से झांकी को देख सकते हैं।

सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी झांकी

बता दें 30 वर्षों में पहली बार मानसखंड झांकी 26 जनवरी को राजपथ पर पहले स्थान पर आई थी। सीएम धामी के निर्देशों पर मानसखंड झांकी का छोटा नमूना तैयार किया गया है। ये झांकी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी। अब प्रदेशवासी भी इस झांकी का दीदार कर सकते हैं।

क्या था मानसखंड झांकी में खास

गढ़वाल की चारधाम यात्रा की भांति सरकार कुमाऊं में मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम को दिखाया गया है। झांकी में उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, कस्तूरी मृग, गोरल, देश का राष्टीय पक्षी मोर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल और उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को दिखाया गया है।

बता दें झांकी के आगे और पीछे उत्तराखंड का नाम भी ऐपण से लिखा गया था। जागेश्वर धाम का मंदिर देवदार के वृक्षों के बीच है। जिस कारण झांकी के आगे और पीछे घनघोर देवदार के वृक्षों का सीन तैयार किया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें