Uttarakhand

श्रीनगर में परिजन के सामने आंगन में मासूम पर झपटा गुलदार, कुछ दूर झाड़ियों में मिला शव

उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

परिजनों के सामने बच्चे पर झपटा गुलदार

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के रहने वाले समामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान अल गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी, छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे।

Back to top button