Big NewsChar Dham Yatra 2023Uttarkashi News
मां यमुना के मायके पहुंचे सूबे के मुखिया, आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

शनिवार को अक्षय तृतीय के अवसर पर 22 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है।
वहीं दूसरी तरफ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना के मायके खरशाली गांव पहुंचे। सीएम धामी ने मां यमुना के मायके खरशाली गांव पहुंचकर दर्शन कर विधिवत पूजा की।
शुक्रवार को मुखबा से रवाना हुई थी मां गंगा की डोली
गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 41 मिनट पर खोले जाएंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई थी। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।