Trending

जिस लड़की के प्यार में जेंडर चेंज कर लड़का बनी उसे ही जिंदा जलाया, जानें कारण

तमिलनाडु के चेन्नई में एक ट्रांससेक्शुअल शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से ह्त्या कर दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपी पहले लड़की हुआ करता था, फिर उसने जेंडर चेंज करवाया। हैरानी की बात ये है कि जिस लड़की से शादी करने के लिए उसने जेंडर चेंज कराया उसी की उसने हत्या कर दी।

बचपन के दोस्त थे दोनों

जानकारी के अनुसार, 25 साल की आर.नंदिनी सॉफ्टवेयर इंडीनियर थी, जो मुदरै की रहने वाली थी। उसके साथ पढ़ने वाली पंडी महेश्वरी से उसको प्यार हुआ। दोनों बचपन से एकसाथ पढ़ते थे। फिर शादी करने का फैसला किया। इसके लिए पंडी महेश्वरी ने जेंडर चेंज करवा लिया और अपना नाम वेट्रीमारन रख लिया। वेट्रीमारन की उम्र 26 साल है।

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, वेट्रीमारन ने शनिवार को चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर.नंदिनी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने की बात कही। फिर नंदिनी के आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उसे जंजीरों से भी बांध दिया। फिर उसे जिंदा जला दिया।

नंदिनी के कहने पर ही जेंडर चेंज कराया था

दावा किया जा रहा है कि वेट्रीमारन ने नंदिनी के कहने पर ही जेंडर चेंज करवाया था। लेकिन फिर नंदिनी शादी से मुकर गई। इस पर वेट्रीमारन को गुस्सा आया। उसने नंदिनी को मारने का प्लान बनाया और योजना के हिसाब से ही हत्या को अंजान दिया। उसने नंदिनी को बेरहम मौत देने का फैसला किया था और उसने उसे जिंदा ही जला दिया। पुलिस ने वेट्रीमारन को न्यायिक हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button