UttarakhandBig NewsHaridwar News

मानसून की पहली बारिश से ही हरिद्वार में बरपा कहर, खतरे के निशान पर पहुंची गंगा

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बात करे हरिद्वार की तो वहां पर भी बारिश से गंगा नदी चेतावनी निशान के करीब पहुंच गई।

खतरे के निशान में पहुंची गंगा

जानकारी देते हुए बता दें चेतावनी निशान 293 मीटर है। रविवार को दोपहर एक बजे तक गंगा का जलस्तर सबसे अधिक 292.20 मीटर रहा। हालांकि शाम होते होते गंगा का जलस्तर सामान्य 291.20 मीटर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मानसून के पहले दिन ही हरिद्वार में सुबह आठ बजे तक साल की रिकार्ड 155 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं लक्सर में 55 एमएम, रोशनाबाद में 112 एमएम, रुड़की में 50 एमएम और भगवानपुर में 42 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कैबिनेट मंत्री ने दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार सुबह गंगा का निरिक्षण किया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके से ही एसडीएम सौरभ असवाल को फोन कर सभी अधिकारियों को 24 घंटे फोन ऑन रखने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें