UttarakhandChar Dham Yatra 2023highlight

बदरीनाथ हाईवे पर उफान में आया नाला, यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार फंसी

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण नाले उफान पर है। लामबगड़ में शनिवार देर रात नाला उफान पर आ गया। जिसके चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार नाले में फंस गई।

हाईवे बाधित होने के कारण यात्रियों को रोका

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक गोविंदघाट के थाना प्रभारी एसआई. एस जुयाल ने बताया कि वाहन में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित है। सभी को थाने में रुकवाया गया है। हाईवे बंद होने के कारण सभी वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया गया है।

छिनका में बदरीनाथ हाईवे खोला

इसके अलावा छिनका में बदरीनाथ हाईवे शनिवार को करीब पांच घंटे तक बंद रहा। सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी का एक हिस्सा हाईवे पर आ गिरा। जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

सुबह करीब दस बजे हाईवे के खुलने पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। हालांकि अब भी पहाड़ी पर पत्थर और मलबा अटका हुआ है। जिससे खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। हाईवे पर आवाजाही करने वालों को सावधान रहने की जरुरत है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button