Big NewsUttarkashi News

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब श्रद्धालु यहां कर सकेंगे मां गंगा के दर्शन

gangotri_

 

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर शुक्रवार दोपहर 11.45 बजे पर बंद किए गए. जिसके बाद गंगा की डोली मां गंगा के जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई. कपाट बंद होने से अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे. वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 6 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे बंद होंगे. यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गाँव से शनि महाराज की डोली 6 नवंबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी.

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट छह नवंबर को बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर को ठीक 12:30 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ देश विदेश के आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ को बंद किए जाएंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 9 बजे  शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें