Big NewsChar Dham Yatra 2023

बर्फबारी के बीच खुले भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट, पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

आज भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। बर्फबारी के दौरान  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आज भक्तों के लिए धाम के कपाट खुल गए हैं। इस अवसर पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने।

ब्रहम बेला में खुले बद्रीनाथ के कपाट

भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरूवार को सुबह 7ः10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए है। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम मौजूद थे। गुरूवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

badrinath dham

कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।

15 कुंतल फूलों से सजाया गया बद्रीनाथ धाम

कपाटोद्घाटन के अवसर पर बद्रीनाथधाम को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया। हल्की बर्फबारी व बारिश के बीच सेना की टुकड़ी ने बैण्ड की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत व नृत्य के साथ भगवान बद्रीनाथ की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कपाट खुलने के दौरान धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

badrinath dham

पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कपाट खुलने के एक दिन पहले से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

badrinath dham

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button