Big News : इस PCS अधिकारी के खिलाफ CM धामी ने दी विजिलेंस जांच की अनुमति, पहले भी रह चुकी हैं विवादों में - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इस PCS अधिकारी के खिलाफ CM धामी ने दी विजिलेंस जांच की अनुमति, पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

Yogita Bisht
2 Min Read
cm dhami

उत्तराखंड की पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के लिए अपनी अनुमति दे दी है।

पीसीएस अधिकारी निधि यादव की बढ़ी मुश्किलें

पीसीएस अधिकारी निधि यादव का नाम एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सीएम धामी ने पीसीएस निधि यादव के खिलाफ जांच के लिए अनुमति दे दी है। बता दें कि विजिलेंस अधिष्ठान ने सीएम धामी से इसकी मांग की थी।

विजिलेंस ने की थी निधि यादव की गोपनीय जांच

विजिलेंस ने पिछले दिनों निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। जिसमें आय से अधिक संपत्ति होने का जिक्र किया गया था। इन आरोपों के चलते पिछले दिनों निधि यादव का प्रमोशन भी नहीं हो सका था। मिली जानकारी के मुताबिक जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिए गए हैं।

विवाद बढ़ने के बाद मिली विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति

शासन ने निधि यादव की फाइल को काफी लंबे समय तक अपने पास रखा। विवाद बढ़ने के बाद अब विजिलेंस को इस मामले में खुली जांच की अनुमति दे दी गई है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निधि यादव विवादों में आई हो। इस से पहले भी निधि यादव आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में आई थी। हालांकि तब ये मामला कोर्ट में चला गया था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।