HaridwarhighlightUttarakhand

अर्थी से उठ कर बात करने लगा ‘मुर्दा’, थोड़ी देर बाद फिर हुई मौत

कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजन उसे श्मशान घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अचानक वो बैठकर बोलने लगा। इसे देख कर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

कैंसर से जूझ रहा था दीपक

घटना झबरेड़ा झबरेड़ा कस्बा की है। युवक की पहचान दीपक कुमार (58) के रूप में हुई। बता दे दीपक काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन के लिए बुला लिया और श्मशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगे।

‘मुर्दा’ बोला- यह सब तुम क्या कर रहे हो

इसी बिच दीपक को आखिरी स्नान करा रहे थे। दीपक अर्थी से उठ गया और बोला यह सब तुम क्या कर रहे हो। यह नजारा देख परिजनों के साथ साथ आए रिश्तेदारों के भी होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर, परिजनों ने दोपहर बाद दीपक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button