ऋषिकेश: एक दिन पहले नेपाली मूल का एक युवक गंगा में बह गया था। पुलिस और गोताखोर उसको कल से ही ढूंढ रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस और गोताखोर उसको गंगा नदी में खोज रहे थे। कल से ही लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस वक्त हैरान रह गई, जब एक दिन पहले नदी में बहा युवक उसको टापू पर जिंदा मिला।
जानकारी के अनुसार 26 साल का गगन बहादुर शुक्रवार की रात को गंगा नदी में पैर फिसलने से बह गया था। जल पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू बंद करना पड़ा। एक दिन बाद शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जल पुलिस के जवानों ने गगन बहादुर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
शनिवार यानि आज पीएसी की 40 वीं बटालियन के राहत दल के सदस्यों ने ट्यूब के सहारे गंगा पार पहुंचे। इसके बाद जंगल में फंसे युवक को रेस्क्यू किया गया। देर रात तक जब युवक नहीं मिला तो पुलिस ने अगले दिन उसक फिर से खोज की। लोगों ने उसके जिंदा होनी की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन वो जिंदा मिला।