देश का पहला केबल-स्टे रेल पुल, अंजी खड्ड पुल तैयार हो गया है। पुल के तैयार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।
- Advertisement -
11 महीने में तैयार हुआ पुल
बता दे कि पुल का निर्माण 11 महीने में पूरा कर लिया गया और उसमें लगे केबल की कुल लंबाई 653 किलोमीटर है। यह नदी के तल से करीब 331 मीटर ऊपर है।
केंद्रीय रेल मंत्री ने किया ट्वीट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर पुल के तैयार होने की जानकारी दी है। रेल मंत्री वैष्णव ने इसका ट्विटर पर वीडियो शेयर कर यह शानदार नजारा दिखाया है।
वहीं देश के प्रधानमंत्री ने भी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शानदार लिखा है।
पुल की खासियत
अंजी खड्ड ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण भागों में शामिल हैं। यह एक तरफ सुरंग टी-2 (कटड़ा छोर) और दूसरी तरफ सुरंग टी-3 (रियासी छोर) को जोड़ता है। यह चेनाब की सहायक नदी अंजी के ऊपर बनाया गया है। कुल 725 मीटर लंबे इस पुल में 473 मीटर का ब्रिज केबल के सहारे है। इस पुल की लंबाई 725 मीटर है और यह नदी के तल से करीब 331 मीटर ऊपर है। यह पुल इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बन जाने से कश्मीर घाटी को बाकी देश से जोड़ना अब बहुत आसान हो गया।