उधम सिंह नगर : किच्छा वार्ड नंबर 7 निवासी 5 बच्चों ने अपने पिता के द्वारा मारपीट, अत्याचारों तथा घर से बेदखल करने से बचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें बताया है कि वह किच्छा वार्ड नंबर 7, छोटी मस्जिद, कब्रिस्तान रोड निवासी हैं तथा लगभग 9 माह पूर्व उनकी माता का निधन हो गया था। जिसके बाद सभी पॉंचो बच्चे अपने पिता के साथ रह रहे हैं। उनकी मां के निधन के बाद उनके पिता ने किसी विधवा महिला के साथ संबंध है।
बच्चों ने एसएसपी को लिखा कि उक्त महिला से वह अंतरंग, अश्लील और गन्दी बातें फोन हम जवान भाई बहनों के सामने ही करने लगते हैं तथा अक्सर उस महिला के घर भी जाते रहते हैं। जिससे घर का माहौल खराब होता जा रहा है। अपने पिता का विरोध करने पर वह बुरी तरह हम सभी को मारते पीटते हैं तथा अत्याचार करते हैं। उक्त महिला के प्रभाव में आकर हमारे पिता ने झूठे आरोप लगाते हुए हमारे से संबंध विच्छेद करने का नोटरी शपथ पत्र तैयार करा लिया है तथा वह हमे अपने एकमात्र एक कमरे के मकान से बेदखल करने को तैयार हैं।
शिकायतकर्ता बच्चों ने पुलिस से पिता के मन्सूबों को रोकने एवम् सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उनके पिता को उक्त महिला से विवाह से नही रोका गया तो हम आत्महत्या को मजबूर हो जायेंगे।