देहरादून से सामने आया लव जिहाद का मामला, युवती को प्यार के जाल में फंसाकर लूटी आबरू

राजधानी देहरादून से लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी युवक पर नाम बदल कर युवती से दोस्ती और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले को लेकर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कराया है।
नाम बदलकर युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी इखलाश ने मनोज नाम से फर्जी फेसबुक अकॉउंट बनाकर साल 2018 में युवती से दोस्ती की थी। कुछ ही समय बाद युवती युवक के प्यार में पड़ गई। युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती को जब पता चला की आरोपी हिन्दू नही अन्य समुदाई का है तो पीडिता ने आरोपी से दूरी बनाना शुरू कर दिया।
युवती को ब्लैकमेल कर ऐंठी पांच लाख की रकम
इसके बाद आरोपी युवक ने पीडिता का एमएमएस बनाकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने युवती को धमकी देकर करीब पांच लाख रुपए की रकम ऐंठ ली। जिसके बाद युवती ने कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।