Char Dham Yatra 2023highlightUttarkashi

यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, आधी खाई में लटकी

यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर बड़ा बस हादसा होते होते रह गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई।

बस में सवार थे 28 यात्री

मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारन ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस पहले पहाड़ की तरफ एक बड़े पत्थर से टकराई। फिर अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। बस के खाई में लटकते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद बस को जेसीबी कि मादा से निकाला गया।

आखिर कब नींद से जागेगा प्रशासन?

बता दें यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल रहा है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई जगहों पर अब भी रेलिंग क्षतिग्रस्त हालात में हैं। जिस कारण यात्रियों के खाई में गिरने का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर टिनशेड का सामान भी फैला पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलिंग कि मरम्मत के लिए जानकीचट्टी में लोनिवि के एई सहित टीम तैनात की गई है। जो रेलिंगों की देखरेख करती है। मार्ग पर फैले टिनशेड के सामान को भी हटवाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button