Tehri GarhwalBig News

ततैयों का आतंक : दो भाईयों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में ततैयों का आतंक देखने को मिल रहा है. रियाट गांव में ततैयों ने दो भाईयों पर हमला कर दिया. जिसमें एक भाई की मौत हो गई. जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ततैयों ने किया दो भाइयों पर हमला

घटना शनिवार की बताई जा रही है. बताया जा रहा है सुरजन सिंह और भाई राय सिंह गांव से दूर जंगल में बकरियों और गाय को चराने के लिए गए थे. इस दौरान ततैयों ने दोनों भाईयों पर हमला कर दिया. जिससे दोनों बेहोश हो गए. सूचना मिलते ही ग्रामीण और उनके परिजन जंगल पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से दोनों भाईयों को निजी वाहन से मसूरी में स्थित अस्पताल पहुंचाया.

पूर्व में पिता-पुत्र की हो चुकी है मौत

अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरजन सिंह (67) को मृत घोषित कर दिया. जबकि राय सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें जौनपुर क्षेत्र में ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे सवा महीने पहले भी जौनपुर क्षेत्र के तुनेटा गांव में ततैया ने पिता-पुत्र पर हमका कर दिया था. जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button