Joshimath News In HindiUttarakhandUttarakhand Chamoli News

आपदा प्रभावित जोशीमठ में चोरों का आतंक, खाली घर देख कर रहे हाथ साफ़

जोशीमठ में एक तरफ आपदा प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। दूसरी ओर इसका लाभ उठाकर चोर घरों में रखा सामान चोरी कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो घरों से चोरी हुए सामान के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि इस तरह कि घटना होने के बाद जोशीमठ में पुलिस की गश्त बढा दिया है।

खाली मकानों से चोरी होने की सूचना

पुलिस ने बताया कि माउंट व्यू होटल के नीचे स्थित कालोनी से कुछ दिनों से खाली मकानों से बिजली के तार स्विच बोर्ड, पानी की टोंटी आदि घरेलू सामान रात्रि में चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर 22 फरवरी को रघुवीर सिंह पुत्र स्व. पुष्कर सिंह निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ ने लिखित शिकायत पत्र देकर अपने बंद घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से दो पानी की मोटर, टोंटी व दो गीजर चोरी करने की शिकायत की।

वहीं अरविंद रावत निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ ने भी पुलिस को ​शिकायती पत्र देकर अपने भाई अजय रावत के बंद घर का ताला तोड़कर एक एलईडी. टीवी वीडियोकान 32 इंच, दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर बिजली के तार व स्विच बोर्ड चोरी करने की ​शिकायत जोशीमठ कोतवाली में दर्ज कराई थी।

आरोपियों को गिरफ्तार का भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली व प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ के निर्देशन में टीम गठित कर जांची की। जांच के बाद गुरुवार को रेकम बहादुर जोशी पुत्र नरबहादुर जोशी व दीपक गिरी पुत्र शोभू गिरी दोनों निवासी ग्राम पूजा गौमुखी वार्ड. राप्ती नेपाल को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपितों के पास से एक एलईडी टीवी, दो पानी की मोटर, दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर, दो पानी की टोंटी, 26 बंडल बिजली के तार, दो गुच्छे तांबे के तार बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें