Dehradun NewsBig News

भानियावाला तिराहे के पास दो ढाबों में लगी भीषण, चपेट में आया शराब का ठेका, लाखों का नुकसान

देहरादून में भानियावाला तिराहे के पास अचानक दो ढाबों में भीषण आग लग गई। आग ने पास में ही बने शराब के ठेके को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

भानियावाला तिराहे के पास दो ढाबों में लगी भीषण

घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने दो ढाबों में अचानक आग लग गई। ढाबे के अंदर सो रहे कर्मचारु उत्तम सिंह ने आग लगने की सूचना अपने मालिक को दी। विजय नेगी (ढाबे का मालिक) ने आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।

चपेट में आया शराब का ठेका

सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी की आग ने पास में बने शराब के ठेके को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन शराब के ठेके पर रखी बोतलों में रुक-रुक कर ब्लास्टिंग होती रही।

आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

जानकारी के अनुसार ढाबे के मालिक अनिल जयसवाल और विजय नेगी ने बताया की दुकान में रखा सारा सामान जलकर रख हो गया। ठेका संचालक विनय रावत के अनुसार दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें