Tere Ishk Mein Worldwide Collection: विदेशों में छाया देसी लव, धनुष-कृति की फिल्म ने इतनी की कमाई

Tere Ishk Mein Worldwide Collection Day 5: सिनेमाघरों में फिल्म तेरे इश्क में को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। धनुष और कृति की ये फिल्म ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीक डे में भी फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। ग्लोबली फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।
विदेशों में छाया देसी लव, तेरे इश्क में ने किया कमाल Tere Ishk Mein Worldwide Collection
धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में के रिलीज के पांचवें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। वीक डे में भी तेरे इश्क में धुआंधार कमाई करती नजर आई। है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ये मूवी नोट छाप रही है।
ग्लोबली धनुष-कृति की फिल्म ने की धुआंधार कमाई Tere Ishk Mein Worldwide Collection Day 5
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पांचवे दिन फिल्म ने देशभर में तेरे इश्क में ने करीब 10 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 15 करोड़(tere ishk mein collection day 5) से ज्यादा की कमाई की। ऐसे में अब तक तेरे इश्क में का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 87 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती नजर आएगी।
तेरे इश्क का बजट Tere Ishk Mein Budget
बताते चलें कि तेरे इश्क में का बजट 65-70 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है। अब देखना ये होगा कि फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।