चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। इस बार यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन एक बार फिर चारधाम यात्रा को लेकर टेंशन बढ़ गई है। बद्रीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने से हाइवे बंद हो गया है। जिससे जगह-जगह पर यात्री फंस गए हैं।
फिर बंद हुआ नेशनल हाईवे
चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। लेकिन यात्रा को लेकर टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण बंद हो गया है।
मिली जानकारी के मुतााबिक हाइवे पर आज सुबह ही चट्टान टूटी है। आपको बता दें कि शुक्रवार यानी कल भी गंगोत्री-यमनोत्री हाइवे घंटों तक बंद रहा था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जा सका।
हाइवे बंद होने से जगह-जगह फंसे यात्री
हाइवे के बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे के बंद होने से मार्ग पर जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। यात्री जोशीमठ से ऋषिकेश या ऋषिकेश से जोशीमठ नहीं जा पा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर ही यात्री फंसे हुए हैं। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पहाड़ी से लगातार गिर रहा है मलबा
बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से लगातार मलबा सड़क पर गिर रहा है। जिससे लगातार खतरा बना हुआ है। शनिवार सुबह बोल्डर और मलबा गिरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लेकिन राहत भरी खबर है कि इस से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।