Big NewsNainital News
Nainital Accident: खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर, 2 की मौत, कई घायल

Nainital Accident: नैनीताल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कालाढूंगी- नैनीताल मार्ग में देर रात पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।
खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर (Nainital Accident)
हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान टेम्पो ट्रैवलर में 29 लोग सवार थे। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रैवलर खाई में जा गिरा । हादसा इतना भयावह था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।
हादसे में कई लोग घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो घूमने के लिए नैनीताल आये हुए थे।