HighlightDehradun News

देहरादून में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, गर्मी के कारण लोग हो रहे बीमार, ऐसे रखें अपना ख्याल

पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम चल रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है वैसे-वैसे आसमान से आग बरस रही है। आलम ये हो गया है की राजधानी देहरादून जैसे शहर में भी लू अब अपना कहर ढा रही है। लोग इस गर्मी को झेल नहीं पा रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने के चलते छोटे बच्चों के साथ बड़े भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

देहरादून में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

उत्तराखंड में गर्मी ने इस बार जीना बेहाल कर रखा है। सोमवार को भी देहरादून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। राजधानी देहरादून में गर्मी ने इस बार कई साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बढ़ते तापमान से लोग हो रहे बीमार

गर्मी बढ़ने से लोग काफी परेशान है यहां तक की छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। जिससे अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है। दून अस्पताल में पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से उनके बच्चों को कई प्रकार की बीमारियां हो रही है जैसे पेट दर्द उल्टी दस्त बुखार जैसी समस्याएं हो रही है।

ये गर्मी आगे और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और राज्य में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टर्स लोगों को बचाव की सलाह भी दे रहें हैं। दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल का कहना है गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है लोगों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार के साथ ही पुरानी बीमारी के उभरने के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। जिस कारण लोगों की काफी भीड़ अस्पतालों में देखने को मिल रही है।

गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय

डॉ अनुराग अग्रवाल ने गर्मी से बचने के लिए और बीमारी से दूर रहने के लिए लोगों को लोगों को सलाह देते हुए कहा कि गर्मी काफी है पानी ज्यादा पिएं और हल्का खाना खाएं। बहुत ज्यादा तेल का बना हुआ खाना ना खाएं क्योंकि गर्मियों में शरीर ज्यादा पानी मांगता है तो वो पानी की मात्रा कम होगी तो प्रॉब्लम भी करता है।

इसके साथ ही ज्यादा तेल वाला खाने से पेट भी खराब करने का चांस रहता है। तो ऐसे में जो जितने भी मौसमी फल है तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का सेवन अधिक मात्रा मे करें। इसके साथ ही पानी के अलावा नींबू शिकंजी ले सकते हैं। जिससे कि पानी की मात्रा पूरी हो और गर्मी या लू से बचा जा सके और बीमारी भी उत्पन्न ना हो।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें