Udham Singh Nagar NewsHighlight

तहसीलदार की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी

बाजपुर रोड से हादसे की खबर आ रही है। अनियंत्रित होकर तहसीलदार की गाड़ी खाई में पलट गई। गनीमत रही हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

तहसीलदार की गाडी हुई हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार काशीपुर के तहसीलदार पंकज चंदोला अपने सहकर्मियों के साथ बाजपुर रोड पर एक शिकायत का निस्तारण करने के लिए गए थे। काशीपुर से लौटते समय अजीतपुर गांव के पास उनकी गाडी सड़क से उतारकर खाई में पलट गई। हादसे के दौरान मौके पर से एक डंपर भी गुजर रहा था।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

कार को बचाने के चक्कर में डंपर चालक का भी नियंत्रण बिगड़ गया और वो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। लेकिन दोनों वाहनों की दूरी होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि वह और उनके सहकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें