Uttarakhand

टिहरी के लाल का कनाडा में कमाल, देश के साथ विदेश में भी बटोर रहे तारीफ

अगर आप विदेश की यात्रा पर हैं और आपको पहाड़ की किसी जगह के नाम से रेस्टोरेंट दिख जाए तो यकीन मानिए आपके जेहन में उत्तराखंड उतर आएगा। टिहरी के एक युवा ने भी सात समुंदर पार कनाडा में ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। जिसकी देश के साथ साथ आज विदेश में भी चर्चा हो रहीं हैं।

अपने हाथों के हुनर से पहाड़ के कई शेफ देश विदेश में अपनी छाप जमा रहे हैं। उनके हाथों के बने पकवानों का स्वाद विदेशी भी बड़े चाव से लेते हैं। टिहरी के खासपट्टी पौड़ीखाल के रहने वाले संजय सिंह ने भी अपने हुनर के साथ अपनी मिट्टी की पहचान को जोड़ा और कनाडा में खासपट्टी नाम से अपना रेस्टोरेंट खोल डाला।

कनाडा के सेंट पॉल एरिया में शेफ संजय सिंह चंद का खासपट्टी रेस्टोरेंट बहुत ही खास है। ये एक पैन इंडियन कुजीन रेस्टोरेंट है, जिसमें उत्तराखंडी व्यंजनों के साथ-साथ देश और विदेश के कई व्यंजन मिलते हैं। शेफ संजय सिंह चंद को अपनी मिट्टी से बहुत लगाव है। जिस कारण उन्होंने गांव की पट्टी के नाम से खास पट्टी रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।

शेफ संजय का गांव के प्रति प्यार

रेस्टोरेंट के नाम से ही उनका अपने गांव के प्रति प्यार झलकता है। उन्होंने अपनी वेब साइट www.khaspatti.com में लिखा है कि खास पट्टी भारत के उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले की देवप्रयाग तहसील में एक बड़ा इलाका है। “खास पट्टी” क्षेत्र प्राचीन काल से सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत में समृद्ध है और क्रांतिकारी आंदोलनों के लिए प्रसिद्ध है।

आगे संजय लिखते हैं खास पट्टी” अपने सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन, मेलों और त्योहारों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र के बारे में एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यहां के हर दूसरे घर में उनके परिवार में कोई न कोई शेफ है जो या तो भारत के किसी होटल या रेस्तरां में काम करता है या किसी दूसरे देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। फिर भी इस जगह को हममें से बहुत से लोग नहीं पहचानते हैं।

बता दें टिहरी गढ़वाल में घनसाली और जाखणीधार मूल के होटल में कार्यरत शेफ और अन्य कर्मी सबसे ज्यादा विदेशों में काम करते हैं। विदेशों में नागरिकता लेने के मामले में भी टिहरी गढ़वाल के यह क्षेत्र के लोग सबसे आगे हैं। हाथों के ये हुनर बाज (शेफ) आज पूरी दुनिया में अपने हाथों का जायका फैला कर तारीफे बटोर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें