Dehradun NewsHighlightUttarakhand

किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था पठानकोट, लूटी आबरू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून शहर के कारगी चौक में रहने वाला मुस्लिम युवक एक किशोरी को बेहला फुसलाकर अपने साथ पंजाब के पठानकोट ले गया। जहां युवक ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

किशोरी के परिजनों ने लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि किशोरी देहरादून कि ही रहने वाली है। 11 अप्रैल को वह घर पर बिना बताए अपने कपडे और कुछ दस्तावेज लेकर कहीं चल गई। पहले तो किशोरी के परिजन उसकी आसपास ही तलाश करने लगे। किशोरी का जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की।

आरोपित को किया पठानकोट से गिरफ्तार

पुलिस ने जब किशोरी की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें एक नंबर संदिग्ध पाया गया। नंबर की लोकेशन दिल्ली मिलने पर तुरंत पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहां से पता चला कि आरोपित युवक किशोरी को लेकर पंजाब के पठानकोट लेकर गया है। पुलिस की टीम ने पठानकोट पहुंचकर आरोपित मुराद आलम निवासी ग्राम खोजा नगला, मुजफ्फरनगर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के घर पर ही हुई थी आरोपी युवक की मुलाकात

आरोपित युवक ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह कारगी चौक क्षेत्र में मैकेनिक का काम करता है। कुछ समय पहले वह किशोरी के घर गया था। जहां उसकी जान पहचान उससे हुई। मौका पाकर वह किशोरी को लेकर दिल्ली चला गया। किशोरी ने बताया कि आरोपित युवक ने उसके साथ पठानकोट में कई बार दुष्कर्म किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें